बॉलीवुड

TJMM Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर जारी 'तू झूठी मैं मक्कार' का जादू, 90 करोड़ के पार हुई कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 17, 2023, 10:10 AM IST

TJMM Box Office Collection Day 9 early estimates: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म पठान के बाद अब तू झूठी मैं मक्कार साल 2023 की दूसरी बॉलीवुड हिट फिल्म साबित होने वाली हैं। फिल्म के 9वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

Image

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है 'तू झूठी मैं मक्कार'।
  • रणबीर और श्रद्धा की फिल्म फैंस को पसंद आ रही है।
  • फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद करीब बै।

TJMM Box Office Collection Day 9 early estimates: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म पठान के बाद अब तू झूठी मैं मक्कार साल 2023 की दूसरी बॉलीवुड हिट फिल्म साबित होने वाली हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा बाकी एक्टर्स ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रणबीर के मां-बाप के रोल में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। दोनों की डायलॉग डिलिवरी भी लाजवाब है। इसके साथ ही मशहूर कॉमेडिया अनुभव सिंह बस्सी की एक्टिंग भी फिल्म में जबरदस्त है। रणबीर कपूर के बेस्ट फ्रेंड के रोल में बस्सी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के गाने और क्लाईमैक्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी क्रेज है। ओवरऑल लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को ऑडियंस का काफी प्यार मिल रहा है। आइए अब फिल्म के 9वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

फिल्म ने पार किया 90 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की कमाई में बीते सोमवार से ही गिरावट देखने को मिली है, लेकिन वीक डे के हिसाब से फिल्म की कमाई में कमी आना लाजमी सी बात है। रणबीर और श्रद्धा की फिल्म के 9वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े अब सामने आ गए हैं। फिल्म ने गुरुवार को रिलीज के 9वें दिन लगभग 4.80 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही अब फिल्म की कमाई का कुल आंकड़ा भी 90 करोड़ के पार पहुंच गया है। जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि रिलीज के दूसरे वीकेंड के बाद 'तू झूठी मैं मक्कार' 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी।

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। हालांकि इसके बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा और अक्षय कुमार की सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। अब तू झूठी मैं मक्कार का कलेक्शन कुछ राहत भरा रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article