Tu Jhoothi Main Makkaar की एडवांस बुकिंग शुरू, जानें 1st डे कितने करोड़ कमा सकती है फिल्म

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 7, 2023, 10:52 AM IST

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office First Day prediction: तू झूठी मैं मक्कार की एडवांस बुकिंग एक करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। शुरुआत के हिसाब से यह एक अच्छी संख्या है। वहीं शहजादा, सर्कस और थैंक गॉड की तुलना में तू झूठी मैं मक्कार की एडवांस बुकिंग बेहतर रही है।

Tu Jhoothi Main Makkaar advance booking: तू झूठी मैं मक्कार फिल्म होली 2023 पर रिलीज हो रही है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसमें फैमिली ड्रामा है। ऐसा लगता है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शहजादा और सर्कस से बेहतर है। दरअसल शहजादा ने रीमेक होने के कारण दर्शकों का इंट्रेस्ट खो दिया था वहीं सर्कस का ट्रेलर लोगों को उत्साहित करने में विफल रहा था। लेकिन तू झूठी मैं मक्कार के साथ ऐसा नहीं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म के ट्रेलर ने ही दर्शकों में उत्सुकता जगा दी है।

tu jhoothi main makkaar

अब खबर है कि तू झूठी मैं मक्कार की एडवांस बुकिंग एक करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। शुरुआत के हिसाब से यह एक अच्छी संख्या है। गौरतलब है कि YRF ने दो दिन पहले ही एडवांस बुकिंग खोल दी थी। उत्सुकता के स्तर को ऊंचा रखने के लिए निर्माताओं ने अपनी पूरी कोशिश की है। वहीं शहजादा, सर्कस और थैंक गॉड की तुलना में तू झूठी मैं मक्कार की एडवांस बुकिंग बेहतर रही है। जानकारों का मानना है कि तू झूठी मैं मक्कार 14 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी, जो कि काफी बेहतर है।

End of Feed