'बैड न्यूज' देखने के बाद Triptii Dimri के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने दिया रिएक्शन, बताया बेस्ट परफॉर्मेंस

तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri), विक्की कौशल और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज'(Bad Newz) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। स्क्रीनिंग में कैटरीना समेत तमाम सितारे नजर आए। फिल्म में तृप्ति की परफॉर्मेंस पर उनके बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट (Sam Merchant) ने अपना रिएक्शन दिया है।

विक्की कौशल (Vicky Kaushal), तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) और एमी विर्क (Ammy Virk) की फिल्म बैड न्यूज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को लोगों ने खूब पसं कर रहे हैं। फिल्म के गाने दर्शकों के जुबान पर चढ़े हुए है। फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें कैटरीना कैफ समेत तमाम सितारे नजर आए। तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने अपना रिएक्शन दिया है। सैम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तौबा-तौबा गाने का वीडियो शेयर करते हुए तृप्ति के काम की तारीफ की है।

सैम ने दिया तृप्ति की परफॉर्मेंस पर अपना रिेएक्शन

सैम ने लिखा, शानदार परफॉर्मेंस बहुत ही एंटरटेनिंग है @triptiidimri उफ्फ। तृप्ति और सैम अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सैम और उसके दोस्तों के साथ फोटो शेयर की थी। फोटो में तृप्ति और सैम मोटरबोट पर बैठे हुए नजर आए। हालांकि वो कौन सी जगह थी उसका खुलासा नहीं हुआ था।

End of Feed