बॉक्स ऑफिस

Sarfira Box Office Collection one Week: फ्लॉप साबित हुई अक्षय कुमार की फिल्म, 'बैड न्यूज' की रिलीज से कमाई पर पड़ेगा बड़ा असर

Sarfira Box Office Collection One Week: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और राधिका मदान (Radhika Madan) की फिल्म 'सरफिरा' (Sarfira) को सिनेमाघरों में एक हफ्ता हो गया है। अक्षय कुमार स्टारर 'सरफिरा' के पहले हफ्ते के कलेक्शन को देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इसे फ्लॉप करार दे दिया है।

Image

Sarfira and Bad Newz

Sarfira Box Office Collection One Week: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सरफिरा' (Sarfira) ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। यह फिल्म 12 जुलाई के दिन रिलीज हुई थी। निर्माताओं ने सोचा था कि अक्षय कुमार स्टारर 'सरफिरा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म का पहला हफ्ता कमाई के मामले में कुछ खास नहीं रहा है। 'सरफिरा' 7 दिनों बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। यकीन मानिए आप फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन देखकर हैरान रह जाएंगे।

ट्रैकर वेबसाइट Sacnilk के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' ने बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार के दिन 1.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म की एक हफ्ते के अंदर टोटल कमाई केवल 18 करोड़ रुपये रही है। हैरानी की बात यह है कि 7 दिनों के अंदर यह फिल्म 20 करोड़ रुपये कमाने के लायक भी नहीं रही। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2024 में अक्षय कुमार की 'सरफिरा' उनकी दूसरी फ्लॉप है। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

19 जुलाई के दिन विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' ने भी दस्तक दी है। फिल्म को ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिले हैं। सुनने में आ रहा है कि फिल्म पहले दिन 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करना में सफल रहेगी। 'बैड न्यूज' के रिलीज होने से अक्षय कुमार की 'सरफिरा' की कमाई पर खूब असर पड़ने वाला है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article