Katrina Kaif Reviews Bad Newz: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने 18 जुलाई को एक स्पेशल स्क्रीनिंग में विक्की कौशल की लेटेस्ट रोमांटिक कॉमेडी बैड न्यूज देखी है। एक्ट्रेस ने अब फिल्म के रिव्यू को शेयर किया है। विक्की, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की परफॉर्मेंस फिल्म में काफी पसंद आई है। कैटरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बैड न्यूज की पूरी टीम की जमकर तारीफ की है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने विक्की की तारीफ की है वह काफी प्यारा है। कैटरीना कैफ की इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों के बीच का प्यार साफ नजर आ रहा है। यहां कैटरीना की स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।
कैटरीना कैफ ने Bad Newz पर कही ये बात
बैड न्यूज़ देखने के बाद, कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म को लेकर रिव्यू पोस्ट किया और बताया कि उन्हें फिल्म काफी पसंद आई है । उन्होंने फिल्म के बारे में लिखा, 'और यह रिलीज हो गई है... यह बहुत मजेदार था।' कैटरीना को विक्की कौशल और एमी विर्क का ब्रोमांस बहुत पसंद आया। उन्होंने इसकी तारीफ करते हुए लिखा, 'पंजाबी लड़कों के साथ ब्रोमांस को एक नया मजा मिलता है, बेहतरीन टाइमिंग और केमिस्ट्री...।'
इसी के साथ ही कैटरीना ने लिखा, '@vickykaushal09 (तीन फायर इमोजी) आप हमेशा अपनी परफॉर्मेंस से स्क्रीन पर जो खुशी लाते हैं, उससे मुझे हैरान कर देते हैं।' इसके बाद उन्होंने एमी विर्क और तृप्ति डिमरी की भी उनकी स्क्रीन प्रेसेंस और परफॉर्मेंस के लिए तारीफ की है। कैटरीना ने कहा कि उन्हें फिल्म में एमी बहुत पसंद आए और उन्होंने तृप्ति के लिए स्टार आई इमोजी का यूज किया है।
