विक्की कौशल (Vicky Kaushal), तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) और एमी विर्क (Ammy Virk) की फिल्म बैड न्यूज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को लोगों ने खूब पसं कर रहे हैं। फिल्म के गाने दर्शकों के जुबान पर चढ़े हुए है। फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें कैटरीना कैफ समेत तमाम सितारे नजर आए। तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने अपना रिएक्शन दिया है। सैम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तौबा-तौबा गाने का वीडियो शेयर करते हुए तृप्ति के काम की तारीफ की है।
सैम ने दिया तृप्ति की परफॉर्मेंस पर अपना रिेएक्शन
सैम ने लिखा, शानदार परफॉर्मेंस बहुत ही एंटरटेनिंग है @triptiidimri उफ्फ। तृप्ति और सैम अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सैम और उसके दोस्तों के साथ फोटो शेयर की थी। फोटो में तृप्ति और सैम मोटरबोट पर बैठे हुए नजर आए। हालांकि वो कौन सी जगह थी उसका खुलासा नहीं हुआ था।

triptii (2)
बैड न्यूज के रिलीज से एक दिन पहले रब वरगाह रिलीज हुआ था। गाने को जुबियन नौटियाल ने गाया था और इसे फराह खान कोरियोग्राफ किया था। गाने में विक्की और तृप्ति के बीच रोमांस करते हुए दिखाया जाता है। ट्रेलर में दिखाया गया था कि तृप्ति जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली है और उन बच्चों के दो पिता है। फिल्म में पिता का रोल विक्की और एमी निभा रहे हैं। दोनों में से कौन बेहतर पिता बनेगा। इस पर फिल्म की कहानी आधारित है। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है।
