बॉलीवुड

Animal Park को लेकर Triptii Dimri ने दिया अपना रिएक्शन, बोलीं-फिल्म पर काम चल रहा है...

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में रणबीर के काम ने हर किसी को हैरान कर दिया था। मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट पहले ही कर दी है। अब एनिमल पार्क (Animal Park) को लेकर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) ने अपनी रिएक्शन दिया है।

Image

Ranbir and Triptii (credit Pic: Instagram)

एनिमल (Animal) साल 2023 की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri), रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को लेकर लोगों की अपनी -अपनी राय है। कुछ लोगों का कहना है कि एनिमल में बहुत ज्यादा हिंसा दिखाई गई है। ये एक स्त्री विरोधी फिल्म है। फिल्म की जावेद अख्तर समेत कई सितारों ने जमकर आलोचना की। मेकर्स इस फिल्म के दूसरे पार्ट एनिमल पार्क (Animal Park) को लेकर चर्चा में है। फिल्म में रणबीर लीड रोल में नजर आएंगे। एनिमल पार्क पर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपना रिएक्शन दिया है।

एनिमल पार्क पर तृप्ति डिमरी ने दिया अपना रिएक्शन

एक्ट्रेस ने कहा, मैं भी ऑडियंस की तरह फिल्म को लेकर उतनी ही क्लूलेस हूं। मुझे नहीं पता कि फिल्म शूटिंग कब शुरू होगी। उन्होंने कहा कि मुझे ये भी नहीं पता की फिल्म की स्टोरी क्या है। मुझे ये पता है कि फिल्म बनेगी। लेकिन कब क्या होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक्ट्रेस को एनिमल में भाभी 2 का टैग मिला। फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया।

एक्ट्रेस ने कहा, एनिमल की वजह से लोगों ने मेरी बाकी फिल्मों का भी काम देखा है। एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर हुई आलोचना पर जवाब देते हुए कहा कि लोग आपकी फिल्म को अच्छा या बुरा कहेंगे ही। हर किसी को इससे गुजरना पड़ता है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो तृप्ति की हाल ही में फिल्म बैड न्यूज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में तृप्ति के साथ विक्की कौशल और एमी विर्क लीड रोल में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article