रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर अपनी बेटी राहा (Raha) के साथ स्पॉट होते हैं। कपल अपनी बेटी पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। रणबीर हाल ही में बेटी राहा के साथ स्पॉट हुए। एक्टर अपनी बेटी को मॉर्निंग वॉक पर लेकर गए थे। रणबीर और राहा का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर अपने बेटी को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक्टर ने पैपराजी को जमकर पोज दिया।
वीडियो में रणबीर कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में राहा अपने पापा के आने का इंतजार करती हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान राहा के क्यूट एक्सप्रेशन ने फैंस का दिल जीत लिया। वायरल वीडियो पर एक फैन ने लिखा, रणबीर के साथ लग रहा है कि छोटी आलिया चल रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, राहा बिल्कुल आलिया जैसी लगती है। तीसरे यूजर ने लिखा, रणबीर और राहा साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं।
राहा संग मॉर्निंग वॉक पर निकले रणबीर कपूर
रणबीर अपने हर इंटरव्यू में अपनी बेटा राहा का जिक्र करते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम का रोल प्ले कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे। लव एंड वॉर में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।
