तृप्ति डिमरी को लेकर चल रहे विवाद पर एक्ट्रेस की टीम ने तोड़ी चुप्पी, नोट जारी करते हुए कहा, 'कोई फीस नहीं ली...'

Triptii Dimri responds on Event controversy: तृप्ति डिमरी को लेकर खबरें थी कि उन्होंने जयपुर में हुए एक इवेंट में शामिल होने के लिए 5 लाख रुपये लिए थे लेकिन अब इन खबरों पर एक्ट्रेस की टीम ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने तृप्ति पर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है।

Triptii Dimri responds on Event controversy: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) को लेकर बुधवार के दिन एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई। इन रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि तृप्ति डिमरी ने एक इवेंट में शामिल होने के लिए लगभग 5.5 लाख रुपये लिए थे लेकिन वो इस इवेंट में उपस्थित नहीं हुईं। यह इवेंट फिक्की एफएलओ के जयपुर चैप्टर द्वारा होस्ट किया गया। अब इन रिपोर्ट्स के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस की टीम ने इस तरह की खबरों पर रिएक्शन दिया है।

Tripti Dimri

तृप्ति डिमरी की इस स्टेटमेंट में जयपुर में हुए इवेंट में शामिल ना होने की खबरों का खंडन किया गया है। स्टेटमेंट के मुताबिक, 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो के प्रमोशन के दौरान तृप्ति डिमरी ने फिल्म से संबंधित सभी निर्धारित इवेंट्स और सेशन का हिस्सा बनते हुए अपने प्रोफेशनल दायित्वों का पूरी तरह से सम्मान किया।'

End of Feed