बॉलीवुड

Kartik Aaryan की 'Bhool Bhulaiyaa 3' के ट्रेलर से इस दिन उठेगा पर्दा !! दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer out on THIS Date: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और तृप्ति डिमरी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) के ट्रेलर को मेकर्स अक्टूबर की 6 तारीख को रिलीज करने जा रहे हैं।

Image

Kartik Aaryan's Bhool Bhulaiyaa 3

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer out on THIS Date: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) का टीजर मेकर्स ने 27 सितंबर के दिन रिलीज किया था। फिल्म के टीजर को ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। इस समय कार्तिक आर्यन के फैन्स को 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर की रिलीज डेट का इंतजार है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स ने 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए तारीख चुन ली है। आइए जानें अब मेकर्स किस दिन फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करेंगे।

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए निर्माताओं ने अब 6 अक्टूबर का दिन चुना है। मेकर्स इस ट्रेलर को बड़े लेवल पर रिलीज करेंगे। 'स्त्री 2' की सफलता के बाद हरकोई 'भूल भुलैया 3' को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी को लीड रोल में देखा जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म में विद्या बालन की एंट्री करा दी है। इस मूवी में विद्या बालन अपनी भूमिका मंजुलिका को दोहराती नजर आएंगी।

अनीस बज्मी ने फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद से इसके तीसरे पार्ट को बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। फिल्म में माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी ने 'भूल भुलैया 3' का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। यह फिल्म दिवाली के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का क्लैश अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' से होता दिखाई देगा। दोनों ही फिल्में 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article