बॉलीवुड

Govinda की बेटी टीना आहूजा ने दिया हीरो नंबर 1 का हालचाल, हाथ जोड़कर बोलीं- अपनी दुआओं में याद रखिएगा

Govinda's daughter Tina Ahuja gave health update to her father: ​गोविंदा के पैर में बीते दिन गोली लग गई थी जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अभिनेता की बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) ने अपने पापा का हेल्थ अपडेट शेयर किया है। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

Image

Govinda's daughter Tina Ahuja gave health update to her father

Govinda's daughter Tina Ahuja gave health update to her father: बॉलीवुड के जान और हम सबके हीरो नंबर 1 गोविंदा के साथ कल एक हादसा हो गया था, जिसने उनके फैंस को काफी चिंतित कर दिया गया है। बता दें की गोविंदा को कल बीते दिन अपनी ही गन से पैर में गोली लग गई थी है। इसके बाद अभिनेता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टर ने जल्द इलाज करते हुए गोविंदा के पैर से गोली निकाल दी है और अभिनेता अब पहले के मुताबिक काफी ठीक हैं। इस बीच गोविंदा (Govinda) की मुश्किल घड़ी में हम ने देखा की कैसे उनका पूरा परिवार और दोस्त पल-पल उनके साथ खड़ा है। पत्नी सुनीता अहूजा के बाद अब पापा की जान टीना आहूजा (Tina Ahuja) ने गोविंदा का हेल्थ अपडेट दिया है। आइए एक नजर डालते हैं।

गोविंदा (Govinda) इस समय मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं और पहले के मुताबिक अब ठीक हैं। अभी कुछ समय पहले सुनीता अहूजा ने पति गोविंदा का हेल्थ अपडेट फैंस के साथ साझा किया था। अब पापा की जान टीना (Tina Ahuja) ने भी मीडिया के सामने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें गोविंदा का हेल्थ अपडेट दिया है। टीना आहूजा ने कहा "पापा अब ठीक हो रहे हैं। भगवान बहुत दयालु हैं। आप सब भी प्लीज अपनी प्रार्थना में उनको याद रखिए और अब वह ठीक हैं। उन्हें नॉर्मल वार्ड में भी शिफ्ट कर दिया गया है, वह बिल्कुल ठीक हैं। आप सब प्लीज उन्हें अपनी दुआओं में रखिएगा।"

बता दें की कल बीते दिन गोविंदा सुबह-सुबह अपनी गन की सफाई करके उनको अलमिरा में रख रहे थे। लेकिन गलती से बंदूक उनके हाथों से गिर जाती है और लॉक खुला होने की वजह से गोली अभिनेता के पैर में लग जाती है। हालांकि अब अभिनेता खतरों से बाहर और जल्द अस्पताल से घर वापिस आ जाएंगे।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article