Dhadak 2 Trailer : सिद्धांत के प्यार में खोई तृप्ति डिमरी, धड़क 2 का ट्रेलर इस दिन होने जा रहा है रिलीज

Dhadak 2 Trailer : तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक मूवी धड़क 2 अपना ट्रेलर लेकर आ रही है। फिल्म का पार्ट 2 काफी समय से चर्चा में बना था। जिसके नए पोस्टर ने लोगों की बेताबी को और भी बढ़ा दिया है। आइए फिल्म के पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।

Dhadak 2 Trailer : धर्मा प्रोडक्शन की अपकमिंग मूवी धड़क 2 ( Dhadak 2) का फैंस को कई दिनों से इंतजार था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की कहानी को जानने के लिए हर कोई उत्साहित है। मेकर्स ने फैंस की बेताबी को बढ़ाते हुए फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। जिसमें फिल्म के लीड कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी( Siddhanth Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी( Tripti Dimri) नजर आ रहे हैं। यही नहीं फिल्म के ट्रेलर से भी पर्दा हटा है। इस खूबसूरत पोस्टर को देखने के बाद फिल्म के ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर पाना मुश्किल लग रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Dhadak 2 Trailer

Image Source: Dharma Production x

हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म धड़क 2 ( Dhadak 2) का पोस्टर शेयर किया है। इसे अपलोड करते हुए लिखा है " दो दिल एक धड़क" धड़क का ट्रेलर इस शुक्रवार रिलीज हो रहा है। और फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है। पोस्टर पर नजर डाले तो इसमें तृप्ति और सिद्धांत रोमांटिक पोज दे रहे हैं। तृप्ति डिमरी सिद्धांत की आँखों में डूबी हुई है जिसमें प्यार की झलक आ रही है। पोस्टर काफी प्यारा है जिसे देखकर लग रहा है कि ट्रेलर और भी मजेदार होगा।

End of Feed