बॉलीवुड

सलमान खान ने 59 साल की उम्र में शादी के लिए कहा "हां", जीजा अतुल अग्निहोत्री को बर्थडे की बधाई देते हुए दिया इशारा

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) इंडिया के मोस्ट वांटेड बैचलर हैं, जिनसे करोड़ों लड़कियां शादी करने का ख्वाब देखती हैं। 59 साल के सलमान खान की जिंदगी में कई ऐसे मौके आए हैं, जब वो शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन किसी न किसी वजह से उनकी शादी नहीं हो पायी लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि भाईजान सलमान खान ने फाइनली शादी के लिए मन बना लिया है।

Image

Image Source: Bharat and PRDP Movie

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने आखिरकार शादी के लिए हां कह दी है....। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने ये इशारा किया है कि वो शादी के लिए तैयार हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि सलमान खान ने अपने पोस्ट में ऐसा क्या लिख दिया है तो जनाब परेशान मत होइए हम आपको पूरी बात बताएंगे...

असल में आज सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री का जन्मदिन है। अतुल अग्निहोत्रा ने सलमान खान की बड़ी बहन अलवीरा खान के साथ शादी की है। सलमान खान ने अपने जीजा अतुल को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारा सा पोस्ट किया है और उसमें अपने दिल की बात लिखी है। सलमान खान ने इस पोस्ट में जीजा अतुल और बहन अलवीरा की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें अतुल पत्नी अलवीरा के कंधे पर सिर रखे नजर आ रहे हैं और अलवीरा मिरर सेल्फी ले रही हैं। इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे अतुल माई बिल यानि कि ब्रदर इन लॉ... आपका बहुत बहुत शुक्रिया कि आपने मेरी बहन का इतना ख्याल रखा। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। बेस्ट हसबैंड और पिता क्या तुम एक दिन के लिए वो इंसान बनोगे जिसको मैं जानता हूं। एक दिन मैं वो इंसान बनूंगा जो तुम हो... जाग जाओ भाई..."

सलमान खान ने आखिर में जो लाइन लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो एक दिन अतुल की तरह बनना चाहते हैं, उसे पढ़ने के बाद लोगों को ऐसा लग रहा है कि भाईजान अब शादी के लिए तैयार हैं। अतुल की इमेज एक फैमिलीमैन की है, जो परिवार का खासा ध्यान रखते हैं। सलमान ने भी अपने पोस्ट में ये बात मानी है कि अतुल उनकी बहन का खूब ध्यान रखते हैं। लोगों का मानना है कि भाईजान ने भी डिसाइड कर लिया है कि अब वो भी किसी की बहन का ऐसे ही ध्यान रखेंगे, जैसे अतुल उनकी बहन अलवीरा का रखते हैं।

एक व्यक्ति ने पोस्ट के कमेंट में लिखा है, 'AWWWW... क्या बात लिखी है सलमान भाई ने.... मानना पड़ेगा कि अब वो जिंदगी में शादी के लिए सीरियस हो गए हैं।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'मैं तो सलमान भाई की शादी के लिए खूब एक्साइटेड हूं। भाईजान अब खुशखबरी सुना ही दो...।'

वैसे बताते चलें कि सलमान खान इंडस्ट्री में कैसोनोवा के रूप में पहचाने जाते रहे हैं। उनका नाम संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ और यूलिया वांतूर जैसी खूबसूरत हसीनाओं के साथ जुड़ता रहा है लेकिन किसी के साथ भी उन्होंने 7 फेरे नहीं लिए हैं। कुछ वक्त पहले आमिर खान ने अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी को लोगों से मिलवाया है, ऐसे में फैंस मान रहे हैं कि भाईजान भी अपनी पसंदीदा औरत को जल्द ही जमाने से मिलवा सकते हैं। वैसे आप सलमान खान की शादी देखने के लिए एक्साइटेड हैं या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article