बॉलीवुड

रणबीर कपूर की 'Ramayana: Part 1' में केवल इतनी देर ही रावण के रूप में दिखेंगे Yash, मेकर्स ने लिमिटेड रखा स्क्रीन टाइम?

Ranbir Kapoor's Ramayana Part 1: रणबीर कपूर और यश की अपकमिंग मूवी 'रामायण' कई वजह से चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी का बजट से लेकर स्टारकास्ट कई चीजों को लेकर तरह-तरह के अपडेट सामने आए हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'रामायण' के पहले पार्ट में यश को लिमिटेड स्क्रीन टाइम मिलने वाला है।

Image

Ramayana Poster

Ranbir Kapoor's Ramayana Part 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) का लोगों को बेताबी से इंतजार है। 3 जुलाई को रिलीज हुए 'रामायण' के टीजर ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। 'रामायण' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही इस मूवी को लेकर नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'रामायण' के पहले पार्ट 1 में लंकापति रावण का रोल निभा रहे यश (Yash) को केवल कुछ ही मिनट के लिए बड़े परदे पर लोग देख पाएंगे। इस खबर ने यश के फैन्स के बीच खलबली सी मचा दी है।

'रामायण: पार्ट 1' में कुल इतने मिनट का होगा यश का रोल

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण: पार्ट 1' में यश का रोल केवल 15 मिनट का ही होने वाला है। इस खबर ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। मेकर्स के मुताबिक पहला पार्ट केवल भगवान राम की जर्नी पर ही फोकस होगा। पहले पार्ट में भगवान राम के अयोध्या से लेकर वनवास तक का सफर दिखाया जाएगा। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो 'रामायण: पार्ट 2' में पूरा ध्यान मेकर्स यश पर केन्द्रित करेंगे। फिल्म में यश को रावण के रोल में देखा जाएगा, जो उनके फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होने वाला है। हाल ही में रिलीज किए गए फिल्म के टीजर में यश की रावण के रोल में एक धांसू झलक देखने को मिली थी। बताते चलें मेकर्स की ओर से अभी तक 'रामायण' के पहले पार्ट में यश के स्क्रीन टाइम को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article