'Chhaava' को सुपरहिट कराने के लिए मेकर्स ने टाल दी Vicky Kaushal स्टारर 'Pooja Meri Jaan' की रिलीज डेट, लंबा हुआ फैन्स का इंतजार

Vicky Kaushal's Pooja Meri Jaan Postponed: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माता दिनेश विजान (Dinesh Vijan) ने अब विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर 'पूजा मेरी जान' (Pooja Meri Jaan) की रिलीज को टालने का मन बना लिया है। यह फैसला मेकर्स ने 'छावा' को हिट कराने के लिए लिया है।

Vicky Kaushal's Pooja Meri Jaan Postponed: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्माता दिनेश विजान (Dinesh Vijan) के बैनर तले इस समय एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स बनाए जा रहे हैं। विक्की कौशल ने भी दिनेश के साथ फिल्म 'पूजा मेरी जान' (Pooja Meri Jaan) और 'छावा' (Chhaava) जैसी दो धांसू मूवीज के लिए हाथ मिलाया है। दोनों ही फिल्मों में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को अलग-अलग भूमिकाओं में देखा जएगा। फिल्म 'पूजा मेरी जान' को मेकर्स नवंबर में रिलीज करने वाले थे लेकिन अब इसे आगे शिफ्ट कर दिया गया है। मेकर्स ने विक्की कौशल स्टारर 'छावा' का रास्ता क्लियर करने के लिए 'पूजा मेरी जान' की रिलीज को आगे बढ़ाया है।

Vicky Kaushal's Pooja Meri Jaan Postponed

'पूजा मेरी जान' लप नवजोत गुलाटी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म एक सेंसिटिव टॉपिक पर बेस्ड है। वहीं दूसरी ओर 'छावा' छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक है। दोनों ही फिल्मों का एकदम अलग जोनर है। दोनों ही फिल्मों की ऑडियंस भी अलग है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही फिल्मों आसपास में रिलीज करना सही अबित नहीं होगा।

End of Feed