Neena Gupta with Masaba's Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की खुशी का इस समय कोई ठिकाना नहीं है। वह नानी जो बन गई हैं। नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने एक फूल सी बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद अब नीना गुप्ता ने अपनी नातिन के साथ एक फोटो सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की है। इस फोटो में नानी बनने की खुशी नीना गुप्ता के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। उनकी बेटी मसाबा गुप्ता ने अपने पति सत्यदीप मिश्रा के साथ एक बेटी को वेलकम किया है। जिसके बाद अभी अभी नानी बनीं नीना तुरंत नातिन के पास पहुंच गई हैं। नीना ने हाल ही में अपनी नातिन को गोद में लिए हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,'मेरी बेटी की बेटी - रब रखा।' सोशल मीडिया पर अब नीना गुप्ता की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Baba Siddique Shot Dead: नम आंखों के साथ अस्पताल से बाहर आईं शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख को नहीं हो रहा यकीन
नातिन को गोद में लिए नजर आईं नीना गुप्ता
नीता गुप्ता ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनकी नातिन का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस तस्वीर में नीना, मसाबा की बेटी को गोद में लिए नीना गुप्ता उन्हीं की तरफ देखती दिख रही हैं। इस तस्वीर में नीना सफेद शर्ट पहने दिख रही हैं। वहीं उनकी गोद में नातिन काफी प्यारी दिख रही हैं।

Celebs wish Neena Gupta
इस पोस्ट में नीना गुप्ता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कैप्शन दिया, 'मेरी बेटी की बेटी - रब रखा।' जैसे ही उन्होंने प्यारी तस्वीर शेयर की तो मृणाल ठाकुर से लेकर भूमि पेडनेकर ने कमेंट कर खुशी जाहिर की है। मृणाल ने लिखा, 'ओह बधाई हो,' वहीं दर्शन कुमार ने लिखा, 'बधाई हो।'
