बॉलीवुड

Baba Siddique की हत्या के बाद अब सलमान खान की सुरक्षा में पुलिस ने लिया ये एक्शन, परिवार वाले भी दे रहे हैं साथ

Salman Khan Security after Baba Siddique's Death: सलमान खान के करीबी दोस्त और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ले ली है। जिसके बाद अब पुलिस ने सलमान को लेकर एक साफ हिदायद दे दी है। जिसको लेकर सलमान खान का परिवार भी एक्शन में आ गया है।

Image

Baba Siddique and Salman Khan

Photo : Twitter

Salman Khan Security after Baba Siddique's Death: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा अब बढ़ा दी गई है। सलमान के दोस्त और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अब बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदार ले ली है। इसी के साथ ही उन्होंने क्लियर वॉर्निंग दी है कि जो भी सलमान की मदद करेगा वह सीधे तौर पर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के निशाने पर आ जाएगा। इसके बाद अब पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- Baba Siddique Shot Dead: नम आंखों के साथ अस्पताल से बाहर आईं शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख को नहीं हो रहा यकीन

इसी के साथ ही सलमान खान का परिवार भी अब उनकी सुरक्षा को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के परिवार ने कुछ समय के लिए किसी को भी सुपरस्टार से न मिलने को कहा है। बाबा सिद्दीकी के निधन के बाद सलमान की हालत अच्छी नहीं है, उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ दिया है। यहां अब इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

भीड़-भाड़ से दूर रहेंगे सलमान खान?

बाबा सिद्दीकी की अंतिम यात्रा में सलमान खान मौजूद रहे थे। हालांकि अब पुलिस ने सलमान को भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से मना कर दिया है। पुलिस के साथ ही अब सलमान के परिवार ने भी सभी लोगों को सलमान खान की प्राइवेसी की इज्जत करने के लिए कहा है। परिवार नहीं चाहते कि अभी लोग सलमान से मिलें। लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की धमकियों ने सोशल मीडिया पर फैंस को भी परेशान कर दिया है। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। इस बीच सलमान ने बिग बॉस 18 की शूटिंग को भी रोक दिया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article