स्त्री 2 में डांस का जलवा दिखाने के बाद तमन्ना भाटिया करेगी रेड 2 में आइटम नंबर, यो यो हनी सिंह के रैप पर मटकाएगी कमरिया

Tamannaah Bhatia Item Song in Raid 2: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के डांस के लाखों लोग दीवाने हैं जब भी स्टेज पर आती हैं तो आग लगा देती हैं। कैसा हो अगर अजय देवगन की फिल्म में तमन्ना भाटिया का आइटम सॉन्ग हो। फैंस की इच्छा पूरी करने के लिए मेकर्स ने यह प्लान बनाया है।

Tamannaah Bhatia Item Song in Raid 2: अजय देवगन( Ajay Devgan) की अपकमिंग फिल्म रेड 2 ( Raid 2) चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का दमदार टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। फैंस इस सस्पेंस थ्रिलर का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। नई जानकारी के अनुसार स्त्री 2 में 'आज की रात' गाने से हर जगह छाने वाली तमन्ना भाटिया एक बार फिर अपनी कमरिया का जादू चलाने वाली है। इस बार वह रेड 2 में आइटम नंबर करेगी। जिसे यो यो हनी सिंह जवाब देंगे। यहाँ पढें पूरी जानकारी

Tamannaah Bhatia Item Song in Raid 2

रेड 2( Raid 2) से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को रेड 2 में आइटम सॉन्ग के लिए साइन किया गया है। वह यो यो हनी सिंह( Yo Yo Honey Singh) के गाने पर डांस करने वाली है। इस डांस को मशहूर कोरियोग्राफर विजय गांगुली डायरेक्ट करने वाले हैं। स्त्री 2 में तमन्ना ने अपने डांस से सबको फैन बना दिया था अब यह खबर सुनकर उनके फैंस उत्साहित होने वाले हैं कि तमन्ना इस बार क्या धमाल करने वाली है।

End of Feed