बॉलीवुड

Sikandar: ऑडियंस ना होने के कारण Salman Khan स्टारर के शोज हुए कैंसिल, मेकर्स को होगा तगड़ा नुकसान?

Salman Khan's Sikandar: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर एक बेहद ही निराश कर देने वाली खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्म क्रिटिक अमोद मेहरा ने अपने एक्स अकाउंट पर बड़ा दावा करते हुए बताया कि ऑडियंस ना होने की वजह से फिल्म 'सिकंदर' के शोज कैंसिल किए जा रहे हैं।

Image

Salman Khan Starrer Sikandar

Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) 30 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ऑडियंस इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स लम्बे समय से बेताब थे। ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक को ओर से सलमान खान की 'सिकंदर' को मिक्स्ड रिस्पांस मिला है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 54 करोड़ रुपए कलेक्शन किया है। ऐसे में अब सीनियर फिल्म क्रिटिक अमोद मेहरा ने बड़ा दावा करते हुए बताया कि ऑडियंस ना होने की वजह से 'सिकंदर के कई शोज कैंसिल किए जा रहे हैं।

इस कारण कैंसिल हुए 'सिकंदर' के शोज!

दिग्गज फिल्म क्रिटिक ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि ऑडियंस की कमी के कारण सलमान खान की 'सिकंदर' के शोज रद्द किए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'शॉकिंग... सुना है कि ऑडियंस ना होने की वजह से 'सिकंदर' के शोज कैंसिल किए जा रहे हैं।' उन्होंने पीवीआर आइकन इनफिनिटी अंधेरी (मुंबई) में फिल्म के दोपहर 12:30 बजे के शो का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है।

https://x.com/MehraAmod/status/1906580981357957259

सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' की बात करें तो इस मूवी ने भारत में केवल 30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। निर्माताओं की उम्मीद थी कि ये मूवी पहले दिन कम से कम 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी लेकिन ऐसा हुआ। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सिकंदर' को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में सलमान खान के आलावा रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article