बॉलीवुड

सलमान की 'सिकंदर' पर भारी पड़ी 'L2 एम्पुरान', कई सिनेमाघरों में रिप्लेस किए गए शो

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 1, 2025, 12:52 PM IST

Sikandar Shows Replace With L2 Empuraan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' को कई सिनेमाघरों में गुजराती फिल्म 'ऑल द बेस्ट पंड्या', मलयालम फिल्म 'L2 एम्पुरान' और हॉलीवुड फिल्म 'द डिप्लोमैट' से रिप्लेस किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह है।

Image

L2 Empuraan vs Sikandar

Sikandar’s Shows Cancelled: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' लंबे इंतजार के बाद 30 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म 'सिकंदर' को रिलीज के बाद मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' ने पहले और दूसरे दिन उम्मीद से कम कलेक्शन किया है। फिल्म के कलेक्शन के बाद अब 'सिकंदर' से जुड़ी दो खबरें सामने आ रही हैं। एक अच्छी तो वहीं दूसरी को जानने के बाद फैंस परेशान हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं रश्मिका मंदाना और सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' से जुड़ी कौन सी दो खबरें चर्चा में बनी हुई हैं।

कैंसिल हुए सिकंदर के शो

रश्मिका मंदाना और सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज होने के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। सलमान खान की फिल्म सिकंदर से जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। जहां एक तरफ मुंबई के मशहूर सिंगल स्क्रीन थिएटर्स गाइटी और गैलेक्सी में फिल्म के शोज हाउसफुल चल रहे हैं, वहीं देश के कई अन्य हिस्सों में 'सिकंदर' के शोज को रद्द कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरत, अहमदाबाद, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में दर्शकों की कम इंटरेस्ट के कारण 'सिकंदर' के शोज को रिप्लेस कर उनकी जगह गुजराती फिल्म 'ऑल द बेस्ट पंड्या', मलयालम फिल्म 'L2 एम्पुरान' और हॉलीवुड फिल्म 'द डिप्लोमैट' को सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है।

अब तक किया इतना कलेक्शन

सलमान खान की फिल्म सिकंदर को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर दो दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म सिकंदर ने दो दिनों दो दिनों में 60-62 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। फिल्म को ईद पर रिलीज होने के बाद भी कुछ खास फायदा नहीं मिला है। रश्मिका मंदाना और सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article