TJMM Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़, क्या हिट होगी मूवी?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 11, 2023, 10:12 AM IST

TJMM Box Office Collection Day 3 Early Estimates: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को ऑडियंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म को होली के मौके पर 8 मार्च को रिलीज किया गया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। आइए मूवी के तीसरे दिन की कमाई पर नजर डालते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 'तू झूठी मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है।
  • रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी फैंस को पसंद आ रही है।
  • फिल्म ने अब तक लगभग 36 करोड़ की कमाई की है।

TJMM Box Office Collection Day 3 Early Estimates: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkar) को ऑडियंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। लव रंजन की यह फिल्म एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट साबित हो रही है। होली की छुट्टी पर इस फिल्म को 8 मार्च को रिलीज किया गया है। फिल्म को होली के मौके पर 8 मार्च को रिलीज किया गया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने लगभग 15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। बड़े पर्दे पर रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। तू झूठी मैं मक्कार के क्लाइमैक्स और गाने काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अब फैंस के मन में सवाल हैं कि ब्राह्मस्त्र के बाद क्या 'तू झूठी मै मक्कार' रणबीर कपूर की लगातार दूसरी हिट साबित होने वाली है? आइए मूवी के तीसरे दिन की कमाई पर एक नजर डालते हैं।

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office

'तू झूठी मैं मक्कार' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'तू झूठी मैं मक्कार' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी तक औसत रहा है। रिलीज के तीसरे दिन फिल्म 10 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़े इसी ओर इशारा कर रहे हैं। वही रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 10.34 करोड़ रहा था, जबकी फिल्म को 15.73 की अच्छी ओपनिंग मिली थी। लगभग 95 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई में वीकेंड पर बड़ा उछाल आ सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहली वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई 55-60 करोड़ तक के बीच रह सकती है।

End of Feed