Times Now Year Ender 2023: ये साल जहां लोगों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए तो वहीं, कुछ लोगों के लिए गम का पल भी लाया। इस साल कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन सितारों का जाना हम सब के लिए अपूरणीय क्षति हैं। इन सितारों के जाने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आइए उन स्टार्स के बारे में जानते हैं जो इस दुनिया से हमेशा हमेशा के लिए रुकसत हो गए।
celebs who died in 2023 (credit pic: instagram)
1. सतीश कौशिक
Satish Kaushik
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत से हर किसी को सदमा लगा था। एक्टर का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। सतीश की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया था।
2. जूनियर महमूद
Junior Mehmood
मशहूर एक्टर जूनियर महमूद दुनिया में नहीं रहे। एक्टर के निधन से फैंस को गहरा झटका लगा था। एक्टर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। जूनियर महमूद की मौत बॉलीवुड जगत के लिए अपूरणीय छति है। एक्टर को उनके जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता था।
3. पामेला चोपड़ा
Pamela Chopra
डायरेक्टर- प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की मम्मी और यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
4. वैभवी उपाध्याय
Vaibhavi upadhyaya
टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय ने इस दुनिया में नहीं रहीं। 23 मई को एक भीषण कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थीं। वैभवी टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। एक्ट्रेस ने कई हिट शोज में काम किया था।
5. गुफी पेंटल
Gufi Paintal
गुफी पेंटल ने 78 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। एक्टर की मौत से फैंस को गहरा झटका लगा था। गुफी को महाभारत से घर-घर में पहचान मिली थी। गुफी ने महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाया था। आज भी लोगों का उनका वो किरदार याद है।
6. आकांक्षा दुबे
Akansha Dubey
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की लाश होटल के कमरे में लटकी हुई मिली थी। एक्ट्रेस के निधन से फैंस को गहरा सदमा लगा था।
