Times Now Navbharat Year Ender 2023: साल 2023 की शुरुआत में ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी को फिल्म पठान (Pathaan) में काफी पसंद किया गया था। बेशरम रंग गाने में शाहरुख और दीपिका की कैमिस्ट्री कमाल लग रही थी। इसी के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में काफी प्यार मिला है। पूरे साल बॉलीवुड के कई सितारों ने दर्शकों को एंटरटेन किया है, इस लिस्ट में अमीषा पटेल और सनी देओल जैसी जोड़ियां भी शामिल हैं, जिन्होंने दोबारा कमाल कर लिया है। आइए अब साल 2023 की उन जोड़ियों पर एक नजर डालते हैं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया है।
दीपिका पादुकोण-शाहरुख खान (Pathaan)

Shah Rukh Khan and Deepika Padukone.
शाहरुख खान की चार साल बाद कमबैक फिल्म पठान (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका ही कर दिया। फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण को फैंस ने काफी पसंद किया है। दोनों हमेशा की तरह इस बार भी एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते नजर आए हैं। फिल्म जवान में भी शाहरुख खान और दीपिका की जोड़ी काफी पसंद आई है।
सनी देओल और अमीषा पटेल (Gadar 2)

Sunny deol and Ameesha Patel.
22 साल पहले गदर रिलीज हुई थी, उस वक्त भी सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब साल 2023 में फिल्म का सीक्वल गदर 2 रिलीज हुआ है, जिसमें अमीषा और सनी देओल की जोड़ी एक बार फिर छा गई है। लोग साल 2023 में भी इस जोड़ी के दीवाने हो गए हैं।
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani)

Ranveer Singh and Alia Bhatt.
आलिया भट्ट और रणवीर सिहं को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के ट्रेलर को देखने के बाद काफी ट्रोल किया जा रहा था। लोगों को लग रहा था कि दोनों में कोई कैमिस्ट्री नहीं है। हालांकि फिल्म देखने के बाद सभी की राय एकदम बदल गई। फिल्म में आलिया और रणवीर की जोड़ी कमाल लग रही है।
सलमान खान और कैटरीना कैफ (Tiger 3)

Salman Khan and Katrina Kaif.
सलमान और कैटरीना की जोड़ी दर्शकों के लिए ऑल टाइम फेवरेट है। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म टाइगर 3 में भी सलमान और कैटरीना ने अपनी दमदार कैमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लिया है। जोया के किरदार में कैटरीना को काफी पसंद किया गया है। फैंस को कैटरीना-सलमान की जोड़ी एक बार फिर अच्छी लगी है।
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना (Animal)

Rashmika Mandanna and Ranbir Kapoor.
एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पहले बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। फिल्म एनिमल में दोनों की कैमिस्ट्री लाजवाब लगी है। फिल्म में दोनों के कैरेक्टर को लेकर भले ही लोगों की अलग अलग राय हो, हालांकि फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री एक दम पर्फेक्ट लग रही है।
