Times Now Summit 2026: कृति सेनन ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, 'नेपोटिज्म' पर भी तोड़ी चुप्पी

Times Now Summit 2026, Kriti Sanon Talks About Marriage: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन कई बार शादी की अफवाहों का हिस्सा रह चुकी हैं। लेकिन हाल ही में टाइम्स नाउ समिट के दौरान कृति सेनन ने शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि वह किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं कर रही हैं।

Times Now Summit 2026, Kriti Sanon Talks About Marriage: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। कृति सेनन ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दी हैं। जल्द ही वह 'कॉकटेल 2' में भी नजर आएंगी, जिसे लेकर उनके फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में कृति सेनन टाइम्स नाउ समिट 2026 का हिस्सा बनीं। इस दौरान कृति सेनन ने अपने करियर से लेकर अपकमिंग मूवीज और परिवार के सिलसिले में खुलकर बात की। कृति सेनन (Kriti Sanon) ने एंकर व न्यूज एडिटर हिना गंभीर संग बातचीत के दौरान अपनी शादी की अफवाहों पर भी बड़ा खुलासा किया। कृति सेनन का कहना है कि उन्हें अभी शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है।

kriti sanonn 2

फोटो क्रेडिट- टाइम्स नाउ सम्मिट

कृति सेनन (Kriti Sanon) ने टाइम्स नाउ समिट 2026 में 'ब्लॉकबस्टर: बॉलीवुड टू बिजनेस' सेगमेंट के दौरान अपनी निजी जिंदगी व करियर के बारे में बात की। एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि उनकी बहन नुपुर सेनन के इंस्टाग्राम से फैंस अगले इवेंट के वीडियो की उम्मीद कब कर सकते हैं। इसपर एक्ट्रेस पहले थोड़ा कंफ्यूज हुईं। लेकिन बाद में कृति सेनन ने चुटकी लेते हुए कहा, "क्या आप वो चाची जी हैं जो पूछ रही हैं कि मैं शादी कब कर रही हूं? अरे यार, जिंदगी में शादी से ज्यादा भी चीजें हैं।" एक्ट्रेस ने शादी की प्लानिंग पर कहा, "मुझे नहीं पता, मैं तब शादी करूंगी जब मुझे लगेगा कि मैं तैयार हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं अभी जल्दबाजी में हूं।"

End of Feed