Tiger Vs Pathaan के लिए फीस नहीं लेंगे Shah Rukh Khan-Salman Khan!! YRF संग की ये धांसू डील

Salman-Shah Rukh Fees for Tiger Vs Pathaan: मीडिया में आई रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिल्म टाइगर वर्सेज पठान (Tiger VS Pathaan) के लिए फीस चार्ज नहीं करेंगे। ये दोनों स्टार्स फिल्म के होने वाले प्रॉफिट में शेयरिंग करगें। आदित्य चोपड़ा ने सभी का फायदा देखते हुए यह डील की है।

Salman-Shah Rukh Fees for Tiger Vs Pathaan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता आदित्य चोपड़ा इन दिनों पठान वर्सेज टाइगर की प्लानिंग मे ंव्यस्त हैं। इस मूवी के लिए आदित्य चोपड़ा लगातार मेहनत कर रहे हैं क्योंकि वो इसे बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा ने पठान वर्सेज टाइगर के लिए हॉलीवुड एक्टर जेसन मोमोआ से बात की है, जो इसमें खलनायक का कारिदरा प्ले करते दिखेंगे। जेसन मोमोआ हॉलीवुड के बड़े अभिनेता हैं, जिन्हें आदित्य चोपड़ा सलमान-शाहरुख के सामने खलनायक के तौर पर पेश करना चाहते हैं।

Tiger Vs Pathaan के लिए फीस नहीं लेंगे Shah Rukh Khan-Salman Khan!! YRF संग की ये धांसू डील

फिल्म पठान वर्सेज टाइगर से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो आदित्य चोपड़ा ने इसे प्रॉफिटेबल प्रोजेक्ट बनाने के लिए खास प्लानिंग की है। इस प्लानिंग के मुताबिक सलमान खान और शाहरुख खान पठान वर्सेज टाइगर के लिए फीस नहीं लेंगे। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है कि सलमान खान और शाहरुख खान इतनी बड़ी फिल्म के लिए फीस न लें? तो बता दें शाहरुख खान और सलमान खान इस मूवी के प्रॉफिट में शेयर लेंगे।

End of Feed