Tiger Shroff's Flop Movies: 90 के दशक के मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ आज यानी 2 मार्च को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने एक्टिंग की दुनिया में फिल्म 'हीरोपंती' से डेब्यू किया था। यह मूवी सुपरहिट साबित हुई थी। हैरानी की बात यह है कि 'हीरोपंती' और 'बागी' जैसी हिट फिल्में देने के बाद टाइगर श्रॉफ का फिल्मी डूबता नजर आ रहा है। बीते कुछ सालों में टाइगर श्रॉफ ने कई फ्लॉप्स दी हैं, जिसकी वजह से मेकर्स काफी नुकसान झेल चुके हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
'मुन्ना माइकल' में टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार देखने को मिला था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही। कमाई की बात करें तो इसका कलेक्शन 32.89 करोड़ रुपये रहा था।
टाइगर श्रॉफ ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में अनन्या पांडे और तारा सुतारिया संग अहम भूमिका अदा की थी। इस मूवी से मेकर्स को काफी उम्मीद थी लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई।
'ए फ्लाइंग जट' में टाइगर श्रॉफ ने एक सुपरहीरो का रोल किरदार निभाया था। इस मूवी को पसंद भी किया गया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई निराशाजनक ही रही थी।
'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की जोड़ी देखने को मिली थी लेकिन इस मूवी की कहानी भी लोगों को खास पसंद नहीं आई।
कहा जाता है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' को बनाने के लिए निर्माताओं ने 300 करोड़ रुपये का बजट रहा था। टाइगर श्रॉफ स्टारर जब रिलीज हुई तो यह बुरी तरह फ्लॉप ही रही।
टाइगर श्रॉफ की 'गणपत - ए हीरो इज़ बॉर्न' को बनाने में मेकर्स ने 200 करोड़ रुपये खर्च किए थे। मगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद कम कमाई करने में सफल रही थी। मेकर्स को भी तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा था।