बॉलीवुड

दिशा धानुका संग अफेयर की खबरों के बीच Tiger Shroff ने बताया रिलेशनशिप स्टेटस, बोले- मैं शादी कर चुका हूं...

Tiger Shroff Reveals Relationship Status Amid Dating Rumors: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ रिलेशनशिप स्टेटस के लिए भी काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर को लेकर खबर है कि वह दिशा धानुका को डेट कर रहे हैं। इन अटकलों के बीच अब टाइगर ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया है।

Image

टाइगर श्रॉफ ने बताया रिलेशनशिप स्टेटस

Tiger Shroff Reveals Relationship Status Amid Dating Rumors: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म 'गणपत' में नजर आने वाले हैं। उनकी मूवी के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। लेकिन इन सबसे इतर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपने रिलेशनशिप स्टेटस के लिए काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, खबर थी कि टाइगर श्रॉफ दिशा धानुका को डेट कर रहे हैं। इन अटकलों के बीच अब टाइगर श्रॉफ ने खुद अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया है।

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) से एक शो के दौरान रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सवाल किया गया। इसपर उन्होंने सीधा जवाब न देकर एक बार फिर से लोगों को असमंजस में डाल दिया। टाइगर श्रॉफ ने रिलेशनशिप स्टेटस बताते हुए कहा, "मैं शादी कर चुका हूं अपने काम के साथ।" टाइगर श्रॉफ के जवाब को देखकर कहा जा सकता है कि एक्टर अपने अफेयर के बारे में कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हैं। बता दें कि दिशा धानुका संग नाम जुड़ने पर भी टाइगर श्रॉफ का कहना था कि उनका नाम आए दिन किसी न किसी के साथ जुड़ता ही रहता है।

कौन हैं टाइगर श्रॉफ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड

बता दें कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा धानुका मुंबई के प्रोडक्शन हाउस में काम करती हैं। टाइगर श्रॉफ से जुड़े सूत्रों ने उनके और दिशा धानुका के अफेयर के सिलसिले में कहा था, "दोनों करीब डेढ़ साल से एक-दूजे से मिल-जुल रहे हैं। दिशा कई बार उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट के सिलसिले में भी सुझाव देती हैं। इसके अलावा उन्होंने टाइगर के फिटनेस का भी खूब ख्याल रखा है। टाइगर श्रॉफ के परिवार को भी दिशा धानुका बहुत पसंद हैं और उनके रिश्ते के बारे में हर कोई वाकिफ है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article