Tiger Shroff की कार पर हुई फायरिंग के बाद बढ़ी Salman Khan के घर की सुरक्षा, देखें वीडियो

Salman Khan Bandra Residence: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग होने के बाद मुंबई के बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा को लेकर हलचल देखी गई। भाईजान के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Salman Khan Bandra Residence: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर की शाम ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। राहत की बात यह है इस घटना के बाद टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। हालांकि उनके ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लगी है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक जांच के लिए पुलिस की 15 टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके बाद महाराष्ट्र के मुंबई स्थित बांद्रा इलाके में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इसमें साफ पता चल रहा है कि सलमान खान के घर के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर श्रॉफ के फायरिंग केस में पुलिस की कार्रवाई, तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज)

Salman Khan Bandra Residence

सलमान खान के घर पर बढ़ी सुरक्षा (Pic Credit: Instagram)

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दिखीं गतिविधियां

मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान खान के घर के बाहर के विजुअल्स सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान के आवास के बाहर दिखाई गई गतिविधियों और टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बीच किसी सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए दोनों घटनाओं को जोड़कर देखना उचित नहीं होगा। सलमान खान के घर के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचीं Disha Patani, वीडियो हुआ वायरल)

जांच के लिए पुलिस ने बनाईं 15 टीमें

टाइगर श्रॉफ की फायरिंग की घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए 15 टीमें बनाई हैं। इन टीमों के जरिए घटना से जुड़े तथ्यों और संभावित सुरागों की जांच की जा रही है। फिलहाल अभिनेता के सुरक्षित होने और उनके ड्राइवर के घायल होने की जानकारी इस मामले का प्रमुख पहलू है। बताया गया है कि उनके ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लगी, जिसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस घटना की परिस्थितियों और इससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

End of Feed