Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर हुई फायरिंग का मामला चर्चा में बना हुआ है। 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय उनकी कार पर कथित तौर पर फायरिंग की गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता पर हुई फायरिंग मामले में एक नया मोड़ आया है। बताया जा रहा है जुहू पुलिस ने अब इस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद कैसा था मंजर, Karan Veer Mehra ने किया खुलासा)
टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई (Pic Credit: Instagram)
CCTV में कैद हुए संदिग्ध हमलावर
टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में अब दो संदिग्धों की तस्वीरें CCTV फुटेज में कैद हुई हैं। घटना के समय फुटबॉल ग्राउंड के बाहर टाइगर श्रॉफ की एक झलक पाने के लिए कई फैंस और पैपराजी मौजूद थे। गोली चलने के बाद वहां खड़े लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे। रिपोर्ट्स के अनुसार टाइगर श्रॉफ ने इस मुश्किल समय में सब्र से काम लिया। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस ने तेजी से शुरू कर दी है।
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस मामले में जुहू पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5) के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले के पीछे क्या वजह थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे? मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff के ड्राइवर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की जांच तेज, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम)
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिया बयान
न्यूज एजेंसी से बातचीत में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस मोहित गर्ग ने बताया कि यह घटना शाम करीब 7 बजे हुई, जब टाइगर श्रॉफ एक निजी कार्यक्रम खत्म करने के बाद वहां से निकल रहे थे। DCP के मुताबिक हमलावरों ने अभिनेता पर फायरिंग की लेकिन टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं।
