Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। टाइगर श्रॉफ पर बीते 18 अक्टूबर को गोली चली थी। तीन अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू कार पर फायरिंग की थी। हालांकि तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोटा से हिरासत में ले लिया है। वहीं मामले की जांच अभी जारी है। टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले ने न केवल फैंस बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी दहशत फैला दी है। सिनेमा के कई कलाकारों ने अपनी-अपनी सुरक्षा में इजाफा कर लिया है। यहां तक कि सलमान खान की सुरक्षा भी पहले के मुकाबले काफी हद तक बढ़ा दी है। वहीं अब टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: एक फोन कॉल बनी पुलिस के लिए सुराग, खोलकर रख दिया शूटर्स के फरार होने का प्लान
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले नाबालिग शूटर ने हमले की वजह बताई है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने सलमान खान से जुड़े कनेक्शन से भी पर्दा उठाया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आरोपी को अनिल पंडित द्वारा कहा गया था कि बिश्नोई गैंग एक कमेंट के लिए बदला लेना चाहता है। दरअसल, 'हीरोपंती 2' के प्रमोशन के दौरान टाइगर श्रॉफ ने कहा था, "इस इंडस्ट्री में एक ही है टाइगर और वो है सलमान सर। मैं उनके सामने बिल्ली हूं। मैं सिंबा हूं, टाइगर का बच्चा।" हालांकि पुलिस इन दावों की जांच मे लगी हुई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case में Mumbai Crime Branch ने सूरत से रिकवर हुईं 2 पिस्तौलें
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के 18 वर्षीय रेहान, 22 वर्षीय ऋतिक कुमार अका रोशन और हरियाणा के ही 17वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सबूत जुटाने में लगी हुई है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ से पहले कई सितारों पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा हमला किया गया है। इस लिस्ट में रोहित शेट्टी, कपिल शर्मा, एपी ढिल्लों, गुरु रंधावा और गिप्पी ग्रेवाल का नाम शामिल है।
