'बेटा सुरक्षित है'- Tiger Shroff पर हुई फायरिंग की घटना के बाद सामने आया पिता Jackie Shroff का पहला रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 18, 2026, 10:19 PM IST

Jackie Shroff on Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद उनके पिता जैकी श्रॉफ का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने एक्टर की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी है।

Jackie Shroff on Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना ने उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस मामले में अब एक्टर के परिवार की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। टाइगर के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने पुष्टि की है कि उनका बेटा सुरक्षित है। घटना के बाद से ही हर कोई ये जानना चाहता था कि टाइगर की हालत कैसी है और क्या उन्हें किसी तरह की चोट आई है। ऐसे में जैकी श्रॉफ की ओर से आई यह जानकारी अहम है। हालांकि, फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है और हमलावरों की पहचान सहित कई पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

Tiger Shroff Firing Case

टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा पर पिता जैकी श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी, फायरिंग की घटना के बाद बताया हाल

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग

ये घटना उस समय हुई जब टाइगर श्रॉफ अपनी कार से एक ग्राउंड से निकल रहे थे। बताया गया कि उस वक्त एक्टर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ के बीच से उनकी गाड़ी पर तीन से चार राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, राहत की बात ये रही कि टाइगर श्रॉफ को इस फायरिंग में कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आ गया है।

End of Feed