Tiger Shroff पर गोली चलाने वाला आरोपी फूल सिंह निकला 'नाबालिग', केस में आया नया मोड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक नया मोड़ आ गया है। कोर्ट में चल रही सुनवाई में ये तथ्य सामने आया है कि एक्टर पर गोली चलाने वाला आरोपी फूल सिंह 18 साल से कम का है।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले को मुंबई की विशेष MCOCA कोर्ट पेश किया गया था, जिसमें सुनवाई के बाद ये पता चला है कि इस मामले में शामिल आरोपी फूल सिंह घटना के वक्त नाबालिग था। ये तथ्य सामने आने के बाद मुंबई की विशेष MCOCA कोर्ट ने फूल सिंह से जुड़ी सुवनाई को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को सौंपने का निर्देश दिया है। ये फैसला फूल सिंह के पिता द्वारा दायर की गई अर्जी पर सुनवाई के बाद लिया गया है, जिसमें ये दावा किया गया था कि 19 अक्टूबर 2026 हुई वारदात के वक्त उनका बेटा 18 साल से कम उम्र का था। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: RECALL: जवानी में Ajay Devgn के दोस्त पर था Kajol को क्रश...20 साल बाद Karan Johar ने खोली पोल

Tiger Shroff पर नाबालिग ने चलाई थीं गोलियां, केस में आया गंभीर मोड़

Tiger Shroff पर नाबालिग ने चलाई थीं गोलियां, केस में आया गंभीर मोड़

आरोपी फूल सिंह के पिता ने कोर्ट के सामने कई दस्तावेज पेश किए, जिनमें उसकी जन्मतिथि 30 नवम्बर 2008 पायी गई है। कोर्ट में आरोपी के पिता ने स्कूल रिकॉर्ड, जन्मप्रमाण पत्र और कई अन्य दस्तावेज पेश किए हैं। इस मामले की सुनवाई कर रहे जज सत्यनारायण आर नवान्दार ने दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद माना कि आरोपी जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत नाबालिक की श्रेणी में आता है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि आरोपी की आगे की कानूनी प्रक्रिया मुंबई जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष की जाएगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: जबरदस्ती Ranbir Kapoor के करीब पहुंच गई लड़की...घबरा गए Ramayana एक्टर

दबारा काम पर लौटे Tiger Shroff

गोलीबारी होने के कुछ दिनों तक एक्टर टाइगर श्रॉफ अपने घर पर ही रहे और बाहर नहीं आए लेकिन कुछ दिनों पहले वो काम पर दोबारा लौट आए हैं। वो ना केवल अपनी अपकमिंग मूवीज की शूटिंग कर रहे हैं बल्कि स्टेज परफॉर्मेंसे भी दे रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट से उनकी वीडियो सामने आई थी, जिसमें वो स्टेज पर परफॉर्मेंस देते दिखाई दिए थे। खबरों की मानें तो घटना ने टाइगर श्रॉफ पर गहरा असर छोड़ा है लेकिन वो काम में मन लगाकर जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

End Article
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। व...

End of Feed