Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर फायरिंग की घटना को लेकर मुंबई पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में अब घटना के समय की परिस्थितियों से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। टाइम्स नाउ की एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया है कि गोलीबारी के दौरान एक्टर ने खुद को बचाने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी थी। इस घटना के बाद से ही हमलावरों की पहचान, उनके भागने के रास्ते और फायरिंग के दौरान वहां मौजूद लोगों की भूमिका जैसे पहलुओं की जांच की जा रही है। तो चलिए जानते हैं इस मामले में क्या नया अपडेट है।
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के वक्त क्या हुआ था? सामने आई एक्सक्लूसिव जानकारी, तीनों आरोपी अलग-अलग भागे (Image Source: Zoom)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचीं Disha Patani, वीडियो हुआ वायरल
गोली चलते ही आगे की ओर झुके टाइगर श्रॉफ
रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फायरिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ को प्रतिक्रिया देने के लिए कुछ पल मिले थे। इसी दौरान वो आगे की ओर झुक गए, जिससे गोली की चपेट में आने से बच गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक्टर के इस तरह झुकने से उन्हें गोली लगने से बचने में मदद मिली। हालांकि, सूत्रों ने ये भी बताया कि इस घटना में टाइगर श्रॉफ के हाथ में मामूली चोट आई थी। बताया गया कि गोलीबारी के दौरान टूटे कांच का एक टुकड़ा उनके हाथ से टकरा गया था। फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ अपनी कार से सांताक्रुज पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग में ड्राइवर का बयान दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस
अलग-अलग निकले दिशा में निकले आरोपी
इस मामले में आरोपियों के भागने को लेकर भी एक अहम जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों आरोपी फायरिंग के बाद अंधेरी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद वे तीनों अलग-अलग दिशाओं में निकल गए, ताकि उनकी गतिविधियों का पता लगाना मुश्किल हो सके। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज समेत अन्य सबूतों की जांच कर रही है।
