Tiger Shroff Firing Mumbai: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है, जिसके बाद मामले को लेकर हलचल मच गई। इस घटना में राहत की बात ये है कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, गोलीबारी के दौरान उनके ड्राइवर के घायल होने की जानकारी सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात लोगों ने अचानक फायरिंग की। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। जुहू पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब आरोपियों की पहचान करने और गोलीबारी के पीछे की असली वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Neeti Mohan पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता बृज मोहन शर्मा का 72 साल की उम्र में हुआ निधन
टाइगर श्रॉफ सुरक्षित, ड्राइवर हुआ घायल
जुहू पुलिस स्टेशन के तहत गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी है और वो सुरक्षित हैं। वहीं, उनके ड्राइवर के घायल होने की बात सामने आई है। फिलहाल ड्राइवर की चोटों की गंभीरता और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की परिस्थितियों के बारे में अधिक स्पष्टता मिल सकेगी। सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर अनिल पंडित के नाम से किए गए पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की ओर से फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Imran Khan का OCI कार्ड होगा रद्द? FRRO ने 15 दिन में मांगा जवाब, एक्टर ने कोर्ट में दी चुनौती
मुख्यमंत्री ने की बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़े गोलीबारी के मामले की जानकारी लेने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर को फोन किया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को मामले की जल्द जांच करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ये जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के सूत्रों ने दी है।
