Tiger 3 Worldwide Collection: सात समुंद्र पार भी दिखा सलमान खान का जादू, बुलेट ट्रेन की रफ्तार से हो रही है कमाई

Tiger 3 Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म टाइगर 3 शानदार बिजनेस कर रही है। ऐसे में फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, देखिये इस खास रिपोर्ट में।

Tiger 3 Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म टाइगर 3 से बड़े परदे पर धमाल करते हुए नजर आ रही है। 12 नवंबर को टाइगर 3 ने सिनेमाघरों में आतिशबाजी की थी। ऐसे में फिल्म का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ कटरीना कैफ और विलेन के रूप में इमरान हाश्मी नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। जिसे देख मेकर्स की चांदी चांदी हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म ने विदेश भर में अब तक कितने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है।

Tiger 3 Worldwide Collection

सलमान खान (Salman Khan) की विदेश में भी काफी फैन फॉलोइंग हैं, ऐसे में वर्ल्ड वाइड टाइगर 3 (Tiger 3) काफी अच्छा कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है। इसी के साथ फिल्म ने नार्थ अमेरिका में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए अकेले ही 21 करोड़ 9 लाख कुछ का कलेक्शन कर लिया है। मिडिल ईस्ट और नार्थ अफ्रीका में 17 करोड़ और यूनाइटेड किंगडम में 10 करोड़ कमाई की है। ऐसे में अब फिल्म का टोटल कलेक्शन वर्ल्ड वाइड 59.63 करोड़ रूपए हो गया है।

End of Feed