बॉलीवुड

Koffee With Karan के बाद शुरू हुई ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं दीपिका पादुकोण, कहा- 'मैं अपनी गलतियां मानती हूं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 16, 2023, 10:25 AM IST

Deepika Padukone on Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में कॉफी विद करण में अपने बयान को लेकर काफी ट्रोल हो रही हैं। अब दीपिका ने पहली बार इन ट्रोलर्स को जवाब दिया है। जिसमें वह अपनी गलतियों का मानती हुई नजर आ रही हैं। आइए एक्ट्रेस के बयान पर एक नजर डालते हैं।

Image

Deepika Padukone Reacts to Trolling after Koffee with Karan 8

Deepika Padukone on Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में कॉफी विद करण में अपने बयान को लेकर काफी ट्रोल हो रही हैं। अब दीपिका ने पहली बार इन ट्रोलर्स को जवाब दिया है। जिसमें वह अपनी गलतियों का मानती हुई नजर आ रही हैं। करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नजर आए थे। दोनों ने अपनी शादी, लव लाइफ से जुड़े कई राजों से पर्दा उठाया है। इस बीच करण जौहर से बातचीत के दौरान दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया कि वह रणवीर सिंह के साथ ओपन रिलेशनशिप में थीं, जहां वह उनके साथ होने के बावजूद भी बाकी लोगों के साथ डेट पर जाती थीं।

दीपिका के इस बयान के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दीपिका का ये बयान जरा भी हजम नहीं हो रहा है। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में दीपिका ने ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है। आइए एक्ट्रेस के बयान पर एक नजर डालते हैं।

'मैं सच बोलती हूं, बिना रिजल्ट की परवाह किए'

ट्रोलर्स पर रिएक्ट करते हुए दीपिका पादुकोण ने वोग को दिए इंटरव्यू में कहा, 'जब मैं किसी चीज के बारे में सही महसूस करती हैं, तो उसे बताने में हिचकती नहीं हूं। मैं एक ऐसे इंसान की तरह हूं जिसे सच बोलने से डर नहीं लगता। भले ही इससे उन्हें अकेला ही क्यों न खड़ा होना हो। मैं अपनी गलतियां स्वीकार करने और जरूरत पड़ने पर माफी मांगने से नहीं डरतीं।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article