Tiger 3 Box Office Collection Day 4: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मूवी टाइगर 3 (Tiger 3) ने बड़े पर्दे पर कमाल कर दिया है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 169 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है, बावजूद इसके यह डबल डिजिट में ही है। फिल्म में शाहरुख खान, ऋतिक रोशन के कैमियो ने फैंस का दिल जीत लिया है, वहीं दूसरी ओर टाइगर 3 में इमरान हाशमी का निगेटिव रोल भी सुर्खियों में बना हुआ है। टाइगर 3 को दिवाली के मौके पर एक त्योहार की तरह ही मनाया जा रहा है। आइए अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
'टाइगर 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'टाइगर 3' वाईआरएफ की स्पाई फ्रेंचाइजी की पांचवीं मूवी है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी टाइगर 3 इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। जिसे फैंस के जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। एक्शन-थ्रिलर मूवी टाइगर 3 ने इंडिया में सभी भाषाओं में 44.50 रुपये की ओपनिंग की थी।
ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन, 15 नवंबर को, इसमें लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और कुल मिलाकर टाइगर 3 ने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भारत में अब 'टाइगर 3' का कुल कलेक्शन 169.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को कुल मिलाकर 18.78 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली है।
