Katrina Kaif on Tiger 4: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है, फिल्म ने सिर्फ इंडिया में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, अब टाइगर 4 को लेकर भी बातें होने लगी हैं, जिसपर कैटरीना ने बड़ा हिंट दे दिया है। दरअसल टाइगर 3 की सक्सेस के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इमरान हाशमी, सलमान खान और कैटरीना कैफ प्रेस के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान काफी हंसी मजाक भी होता नजर आ रहा है। फिल्म में इमराश हाशमी के किसिंग सीन न होने को लेकर भी सलमान, कैटरीना मजाक बनाते नजर आ रहे हैं।
Salman Khan and Katrina Kaif
यह भी पढ़ें- Tanu Weds Manu के 8 साल बाद कंगना और आर माधवन फिर करेंगे काम, एक्ट्रेस ने शुरु की फिल्म की शूटिंग
इस बीच फैंस को लग रहा है कि कैटरीना ने बातों ही बातों में टाइगर 4 को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या टाइगर 3 के बात भी बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 4 के जरिए सलमान की वापसी होगी। आइए कैटरीना कैफ के बयान पर एक नजर डालते हैं।
टाइगर 3 ने यूं दिया सीक्वल का हिंट
इमरान हाशमी ने फिल्म में किसिंग सीन न होने पर कहा, 'मैंने डायरेक्टर मनीष शर्मा को कहा था एक मेरा लिप लॉक डाल दो, और एक गाना ट्रैक भी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।' जिस पर कैटरीना कैफ ने कहा, 'इस फिल्म में नहीं हुआ, अगले में होगा।'
