बॉलीवुड

Katrina Kaif ने दिया फैंस के मजेदार सवाल का जवाब, बताया टाइगर अच्छा लगता है या प्रेम....

Katrina Kaif talk with Fans : कैटरीना कैफ ने कल अपने फैंस से बातचीत की और उनके दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने उनसे पूछा कि सलमान खान के सबसे फेमस किरदार प्रेम और टाइगर में से उन्हें कौन सा पसंद है। कैटरीना ने इसका जवाब देते हुए कहा कि-

Image

Katrina Kaif Talk about Salman Khan

Katrina Kaif talk with Fans : बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) इन दिनों टाइगर 3 को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस सलमान खान( Salman Khan) के साथ टाइगर 3 में अपना कमाल दिखा रही है और फैंस को भी फिल्म काफी पसंद आ रही है। हाल ही में कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस के साथ बातचीत की, कैटरीना ने आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा जिसमें फैंस ने उनसे मजेदार सवाल पूछें। उनमें से ही एक फैन ने कैट से पूछा कि उन्हें टाइगर अच्छा लगता है या प्रेम इस सवाल पर एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया।

कैटरीना कैफ ने कल अपने फैंस से बातचीत की और उनके दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने उनसे पूछा कि सलमान खान के सबसे फेमस किरदार प्रेम और टाइगर में से उन्हें कौन सा पसंद है। कैटरीना ने इसका जवाब देते हुए कहा कि-" टाइगर अच्छा लगता है , क्यूंकी टाइगर में प्रेम कूट-कूट कर भरा है", यह जवाब फैंस का दिल लूट ले गया । कैटरीना कैफ के इस जवाब को खुद सलमान खान ने शेयर किया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को दिखाया। कैटरीना कैफ ने ये सेशन खूब वायरल हो रहा है।

इसके अलावा कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 की शूटिंग की एक क्लिप भी शेयर की थी, जिसमें वह डांस कर रही है और उनके सामने ऊंट भी थिरक रहा है। कैटरीना ने इसे शेयर करते हुए लिखा है ये टाइगर 3 का सबसे दिलचस्प किस्सा है। मेरे मूव से ऊंट भी डांस करने पर मजबूर हो गया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article