Tiger 3: 'टाइगर का मैसेज' को मिले प्यार से प्रभावित हुए Salman Khan, बोले 'जल्द ट्रेलर लेकर...'

Salman Khan on 'Tiger Ka Message': बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) से पेश किए गए 'टाइगर का मैसेज' को दुनिया भर में मिले प्यार से बेहद खुश हैं। भाईजान ने यहां तक कहा कि वो ट्रेलर रिलीज का और इंतजार नहीं कर सकते हैं।

Salman Khan on 'Tiger Ka Message': बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म 'टाइगर 3' से 'टाइगर का मैसेज' रिलीज किया था। सलमान खान द्वारा साझा किए गए इस मैसेज को दुनिया भर में खूब पसंद किया गया। हर तरफ से 'टाइगर का मैसेज' को मिले प्यार से सलमान खान बेहद खुश हैं। सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो फैन्स के बीच 'टाइगर 3' का ट्रेलर पेश करने का और इंतजार नहीं कर सकते हैं।

Salman Khan

सलमान खान ने कहा, 'टाइगर ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिस पर मुझे गर्व है। बीते 10 सालों में टाइगर के किरदार को ऑडियंस ने बेहद सपोर्ट किया और प्यार दिया है। मैं खुश हूं क्योंकि इस किरदार को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। 'टाइगर का मैसेज' के वीडियो में आपको 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' की कई क्लिप्स देखने को मिलेंगी। टाइगर ने इंडिया के लिए के अपनी लाइफ और फैमिली को रिस्क में डाला है, यह फिल्म इस बारे में है।'

End of Feed