Salman Khan and Katrina Kaif in Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 दीवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, इससे पहले अब दोनों स्टार्स ने धनतेरस के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ही इंडियन कपड़ों में काफी प्यारे लग रहे हैं। इस बीच सलमान और कैटरीना ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस तस्वीरों में वह एक साथ नजर आ रहे हैं। सलमान और कैटरीना की जोड़ी को एक बार फिर फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। मूवी में टाइगर और जोया का किरदार निभाने वाले दोनों ये सितारे ऑनस्क्रीन काफी पसंद किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Fact Check: Salman Khan-Aishwarya Rai Bachchan ने दिवाली पार्टी में एक दूसरे को लगाया गले? जानें सच
विक्की कौशल से शादी करने से पहले सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ रिलेशनशिप में भी थे, हालांकि दोनों ने कभी खुद से इस बात की पुष्टि नहीं की है। आइए अब सलमान और कैटरीना कै इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।
सलमान-कैटरीना ने फैंस को दीं दिवाली की शुभकामनाएं
सलमान खान और कैटरीना कैफ ने अपनी सुंदर सी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'शुभ दीपावली, टाइगर 3 रिलीज हो रही हैं इस रविवार 12,नवंबर 2023 को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में, अपनी टिकट बुक करें अभी।' सलमान और कैटरीना की इस तस्वीर पर फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं और टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
