Salman Khan and Aishwarya Rai Bachchan Hug: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो में दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या और सलमान दोनों ही नजर आए हैं।इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में सलमान खान का चेहरा तो साफ नजर आ रहा है, लेकिन सलमान किस महिला को गले लगा रहे हैं यह साफ नहीं हो पाया है।
हालांकि सलमान को गले लगाने वाली महिला ने भी उसी रंग के कपड़े पहने हुए है जिस रंग की ड्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने पार्टी में पहनी हुई थी। इसी वजह से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि सलमान और ऐश्वर्या ही एक दूसरे को गले लगा रहे है। आइए इस वायरल तस्वीर की पूरी सच्चाई यहां जानते हैं।
'हम दिल दे चुके सनम 2 बनेगी क्या?'
इस वायरल फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे को गले लगा रहे हैं क्या ये सच है?' एक और यूजर ने लिखा, 'हम दिल दे चुके सनम 2 बनने वाली है क्या?' सोशल मीडिया पर सलमान और ऐश्वर्या की ये तस्वीर खूब वायरल है। हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते कि तस्वीर में नजर आ रही महिला ऐश्वर्या ही हैं।
