बॉलीवुड

Tiger 3: सलमान खान-कैटरीना कैफ ने दी फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं, फैंस से की खास गुजारिश

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 10, 2023, 12:15 PM IST

Salman Khan and Katrina Kaif in Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 दीवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, इससे पहले अब दोनों स्टार्स ने धनतेरस के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ही इंडियन कपड़ों में काफी प्यारे लग रहे हैं।

Image

Tiger 3: Salman Khan and Katrina Kaif

Salman Khan and Katrina Kaif in Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 दीवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, इससे पहले अब दोनों स्टार्स ने धनतेरस के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ही इंडियन कपड़ों में काफी प्यारे लग रहे हैं। इस बीच सलमान और कैटरीना ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस तस्वीरों में वह एक साथ नजर आ रहे हैं। सलमान और कैटरीना की जोड़ी को एक बार फिर फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। मूवी में टाइगर और जोया का किरदार निभाने वाले दोनों ये सितारे ऑनस्क्रीन काफी पसंद किए जाते हैं।

विक्की कौशल से शादी करने से पहले सलमान खान और कैटरीना कैफ एक साथ रिलेशनशिप में भी थे, हालांकि दोनों ने कभी खुद से इस बात की पुष्टि नहीं की है। आइए अब सलमान और कैटरीना कै इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

सलमान-कैटरीना ने फैंस को दीं दिवाली की शुभकामनाएं

सलमान खान और कैटरीना कैफ ने अपनी सुंदर सी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'शुभ दीपावली, टाइगर 3 रिलीज हो रही हैं इस रविवार 12,नवंबर 2023 को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में, अपनी टिकट बुक करें अभी।' सलमान और कैटरीना की इस तस्वीर पर फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं और टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article