बॉलीवुड

Tiger 3: विलेन के रोल में सलमान खान पर भारी पड़े इमरान हाशमी, नए प्रोमो में दिखा दमदार अंदाज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 3, 2023, 02:57 PM IST

Tiger 3 Promo: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 चर्चा में है। फिल्म के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में इमरान और सलमान दमदार एक्शन सीन करते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Tiger 3 New Promo (credit pic: instagram)

Tiger 3 Promo: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म टाइगर 3 को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। फिल्म में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने विलेन का रोल प्ले किया है। मेकर्स ने फिल्म का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान और इमरान एक- दूसरे के साथ फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान देश को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।

वीडियो में सलमान और कैटरीना ने अपने पुराने किरदार टाइगर और जोया का रोल निभा रहे हैं। टाइगर का नया दुश्मन है जिसे उसे हर हालत में हराना है। प्रोमो में इमरान कहते हैं कि अब मेरी बारी है। इस बार तू हारेगा टाइगर। मैं इस दुनिया के नक्शे से भारत का नाम मिटा दूंगा। वहीं, सलमान कहते हैं कि तूने सब कुछ ठीक किया। लेकिन जब तक टाइगर मरा नहीं। तब तक हारा नहीं। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।

मेकर्स ने शेयर किया टाइगर 3 का धांसू प्रोमो

टाइगर 3 का ट्रेलर पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था। फिल्म 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। टाइगर 3 के अलावा सलमान और शाहरुख खान साथ में पठान वर्सेज टाइगर में दिखाई देंगे। वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले दोनों सुपरस्टार पठान में नजर आए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article