Kabir Khan on Tiger 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक इसे देखने के लिए बेताब हैं। साल 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का निर्देशन कबीर खान ने किया था, जिसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था। वहीं इस फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट यानी 'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्शन का जिम्मा उठाया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। अब तीसरे पार्ट को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। ऐसे में अब कबीर खान ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर बड़ा रिएक्शन दिया है।
'टाइगर' सीरीज के पहले पार्ट का निर्देशन कर चुके कबीर खान (Kabir Khan) ने न्यूज18 के साथ बात करे हुए 'टाइगर 3' को लेकर अपनी राय रखी। डायरेक्टर ने कहा, 'हमेशा ऐसे चीजों का हिस्सा बनने की फीलिंग रहती है क्योंकि मैंने एक था टाइगर (2012) के साथ टाइगर करैक्टर बनाया था। इसलिए इस फ्रेंचाइजी के साथ मेरी एक अलग ही बॉन्डिंग है। एक दशक के बाद भी उन्हें फिल्म पर गर्व है।'
कबीर खान ने यह भी कहा कि टाइगर 3 की कहानी को जानने के बारे में बहुत उत्साहित हैं। वो इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और दर्शकों को सिनेमाघरों में तालियां बजाते हुए देखना चाहते हैं। इतना ही कबीर खान ने फिल्म की टीम को सक्सेस के लिए बधाई दी है। बता दें फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी दिखाई देंगे।
