Tiger 3 Box Office Collection Day 6: कछुए की चाल बनी टाइगर 3 की कमाई, कलेक्शन देख उड़ी सलमान की नींद

Tiger 3 Box Office Collection Day 6: कटरीना कैफ, सलमान खान और इमरान हाश्मी स्टारर फिल्म टाइगर 3 के कलेक्शन की रफ्तार धीमी हो गई है। रिलीज के छठे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Tiger 3 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म टाइगर 3 से बड़े परदे पर धमाल करते हुए नजर आ रही है। 12 नवंबर को टाइगर 3 ने सिनेमाघरों में आतिशबाजी की थी। ऐसे में फिल्म का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ कटरीना कैफ और विलेन के रूप में इमरान हाश्मी नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में फिल्म के रिलीज के छठे दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर अब तक फिल्म के कितने करोड़ो का कलेक्शन कर लिया है।

Tiger 3 Box Office Collection Day 6

सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) भारत के साथ-साथ विदेश में भी अच्छी कमाई कर रही है। वहीं ने पांच दिन के अंदर-अंदर 188.25 करोड़ तक का मोटा कलेक्शन करने में कामयाब हुई है। ऐसे में अब सैकनिल्क साइट के अनुसार फिल्म छठे दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया है, ऐसे में फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। इस कमाई को देख मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed