Tiger 3 Box Office Collection Day 3: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। मूवी को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और सलमान की मूवी की कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है। पहले दिन जबां टाइगर 3 को 44 करोड़ रुपये की बम्पर ओपनिंग मिली वहीं दूसरे ही दिन फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी सोमवार को 57 करोड़ का बिजनेस किया, जिसने जवान और पठान के दूसरे दिन के कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 की कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है, फिल्म ने बुलेट ट्रेन की तफ्तार पकड़ी हुई है। मूवी के ज्यादातर शो हाउसफुल चल रहे हैं। अब आइए सलमान खान की टाइगर 3 के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
सलमान खान की टाइगर 3 ने किया कमाल
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को 42 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद अब फिल्म की कुल कमाई भी 145 करोड़ के लगभग पहुंच गई है। बता दें कि सोमवार को ₹57.52 करोड़ की कमाई की है। वहीं फिल्म नें रविवार को ओपनिंग डे पर ₹44.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म की कमाई को देखकर लग रहा है कि वह जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पूरा कर लेगी।
