12th Fail Box Office Day 19: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल लोगों के दिलों को छू रही है। फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है, जिससे मेकर्स को काफी फायदा हो रहा है। वीकेंड पर फिल्म को काफी प्रॉफिट हुआ। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की रिलीज के 19वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।
डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी '12th फेल' (12th Fail) मंगलवार को ताबतोड़ कमाई की है। रिलीज के 19वें दिन फिल्म ने 1.70 करोड़ की कमाई कर सभी के होश उड़ा दिए हैं। फिल्म का अब टोटल कलेक्शन 34.65 करोड़ रूपए हो गया है। ऐसे में पहले लगने लगा था की फिल्म टाइगर 3 के सामने टिक नहीं पाएगी लेकिन कमाई देख ये गलत साबित हो गया है। इसी के साथ हिंदी फिल्म में कमाई अच्छी देख मेकर्स ने तीन और भाषाओ में रिलीज किया गया, जिसमें कमाई कुछ खराब रही।
एजुकेशन पर आधारित इस फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के साथ-साथ मेधा शंकर भी नजर आ रही है। फिल्म में विक्रांत एक आईएएस अफसर का किरदार निभा रहे हैं। हारा वहीं जो लड़ा नहीं'... 12वीं फेल फिल्म के रियल हीरो आईपीएस मनोज शर्मा की कहानी कुछ ऐसी ही है। जानकारी के लिए बता दें की फिल्म का कुल बजट 25 करोड़ है। महज 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म के लिए कमाई का ये आंकड़ा काफी उम्दा माना जा रहा है।
