Tiger 3 Box Office Collection Day 2 : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मूवी टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर दिया है। दूसरे दिन तो सलमान की मूवी की कमाई ने छप्पर फाड़ दिए हैं। सोमवार को ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर दूसरे ही दिन सलमान खान की मूवी 100 करोड़ी बन गई है। सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमराश हाशमी स्टारर टाइगर 3 को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कैमियो की भी जमकर तारीफ हो रही है। YRF स्पाई यूनिवर्स की ये फिल्म थ्रिलर और एक्शन से भरपूर है।
यह भी पढ़ें- बादशाह को डेट कर रही हैं मृणाल ठाकुर! शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले दिखे स्टार
इस बार कैटरीना कैफ का एक्शन फिल्म की हाइलाइट बन गया है। इससे पहले एक्ट्रेस का ये रूप शायद ही किसी ने देखा हो। फिल्म में जोया के किरदार में कैटरीना को खूब सराहना मिल रही है। आइए अब मूवी के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
टाइगर 3 ने दूसरे दिन की इतनी कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को ₹57.52 करोड़ की कमाई की है। वहीं फिल्म नें रविवार को ₹44.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसके बाद मूवी का दो दिन का कलेक्शन ₹102 करोड़ हो गया है। दूसरे दिन के आंकड़े साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म जवान के दूसरे दिन के कलेक्शन से भी ज्यादा हैं। शाहरुख खान की जवान ने पहले दिन ₹74.5 करोड़ कमाए। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म ने ₹53 करोड़ की कमाई की थी।
