बॉलीवुड

Tiger 3: फैंस के थिएटर में पटाखा फोड़ने पर भड़के सलमान खान, बोले- ये खतरनाक है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 13, 2023, 05:03 PM IST

Tiger 3: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर दर्शकों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। मालेगांव के सिनेमाघर में कुछ फैंस ने पटाखा फोड़ दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अब इस वायरल वीडियो पर सलमान ने रिएक्शन दिया है।

Image

salman khan tiger 3 (credit pic: instagram)

Tiger 3: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को ओपनिंग डे पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिनन 44. 50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म में विलेन का रोल इमरान हाशमी ने किया है। फिल्म दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, मालेगांव के सिनेमाघर में कुछ दर्शकों के पटाखे फोड़ने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो पर सलमान खान ने रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो में पटाखा फूटने के बाद लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आए थे। इस वीडियो पर सलमान ने रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है।

सलमान ने सिनेमाघर में पटाखे जलाने पर दिया रिएक्शन

एक्टर ने लिखा, मैंने सुना है कि लोग टाइगर 3 की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघर में पटाखे फोड़ रहे हैं। ये खतरनाक है। बिना किसी की जिंदगी को जोखिम में डाले, आप लोग फिल्म एन्जॉय करें। सुरक्षित रहे। वीडियो वायरल होने के बाद मालेगांव पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ महाराष्ट्रा पुलिस एक्ट के तहत सेक्शन 112 और 117 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस ने किया है। फिल्म में कैटरीना और सलमान दमदार एक्शन सीन करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article